श्रीमद् भगवद् गीता क्या है ?

सूरज स्कूल कोसली में #पॉवर #प्वाइंट #प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों को श्रीमद् भगवद् गीता क्या है ? और इसके बारे में विभिन्न जानकारियां दी गई।
इस उपलक्ष्य में प्रधानाध्यापक श्री जोगिंदर सिंह जी और कोऑर्डिनेटर श्रीमती सुदेश यादव जी ने बच्चो को जीवन में गीता के महत्व के बारे में बताया |
उन्होंने बताया कि सभी ग्रंथों में से श्रीमद् भगवद् गीता को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इसमें व्यक्ति के जीवन का सार है यह हिंदू धर्म का एक महान ग्रंथ है और इसकी रचना महर्षि वेदव्यास ने की थी। भगवद्गीता पूर्णत: अर्जुन और उनके सारथी श्रीकृष्ण के बीच हुए संवाद धर्म और कर्म पर आधारित एक धार्मिक ग्रंथ है।
गीता महोत्सव सूरज स्कूल कोसली में धूमधाम से मनाया जा रहा है